CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज में किसान विरोधी रवैये के ख़िलाफ़ भाजपा का हल्लाबोल


Sahibganj News : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निर्धारित झारखंड सरकार के किसान विरोधी रवैया के खिलाफ साहिबगंज, राजमहल, उधवा सहित अन्य प्रखंडों में सभी संगठन मंडलों ने एक दिवसीय धरना - प्रदर्शन कार्यक्रम जिले के विभिन्न खेतों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों के द्वारा किया गया।

साहिबगंज में किसान विरोधी रवैये के ख़िलाफ़ भाजपा का हल्लाबोल

 विदित हो कि दिसंबर - जनवरी में झारखंड झारखंड सरकार के द्वारा किसानों से प्रति किलो 20 .50 पैसा की दर से धान खरीद किया गया। परंतु 6 महीने बीत जाने के बाद भी किसानों को उनके मूल्य का भुगतान नहीं किया गया।

साथ ही साथ झारखंड सरकार के द्वारा किसानों के ऋण माफी का वादाखिलाफी तथा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद करने, डीएपी खाद की कालाबाजारी करवाने के खिलाफ नारेबाजी की गई।

 इसके साथ ही सरकार को चेतावनी दी गई यदि समय से किसानों के धान के मूल्य का भुगतान यथाशीघ्र नहीं किया गया तो भाजपा प्रदेश के किसानों के साथ मिलकर हेमंत सरकार का ईट से ईट बजा देगी।


इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिमेष सिन्हा, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नौशाद आलम, प्रकाश पांडे, जिला नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानन्द साह, जय प्रकाश ठाकुर, गरिमा साह, अरविंद गुप्ता, मनोज यादव, माणिक साह आदि उपस्थित थे।

इसी क्रम में राजमहल प्रखंड अन्तर्गत मोकिम्पुर मौजा में कृषकों के साथ उनके खेत में धरना दिया गया। जहां श्रवण मंडल के साथ वहां उपस्थित किसानों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी कृषि नीति की जानकारी देते हुए कोरोना टीकाकरण के लिये भी जागरूक किया।

जबकि कोटालपोखर में हेमंत सरकार के विरुद्ध किसनों के धान क्रय मूल्य नहीं मुहैया कराने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में कोटालपोखर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास भगत, महामंत्री भावेश साह, अनुपलाल राजक, सदस्य अमित गुप्ता, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दिनेश राय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक साह, ओबीसी महामंत्री विप्लव  सिंह, आईटी सेल प्रभारी सोनू गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


जबकि भाजपा जिला महामंत्री शीला रानी हेम्ब्रम और जिला मंत्री नरेन साहा के नेतृत्व में किसनों के विरोधी झारखंड के हेमंत सरकार के विरुद्ध कैराछतर मंडल के बड़कियारी ग्राम मेंधरना प्रदर्शन किया गया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram

0 Response to "साहिबगंज में किसान विरोधी रवैये के ख़िलाफ़ भाजपा का हल्लाबोल"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel