CLOSE ADS
CLOSE ADS

निरंतर जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं साहिबगंज RSS कार्यकर्ता


Sahibganj News : जब - जब विपदा आती है। तब तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अपने सामाजिक दायित्व से कभी भी पीछे नहीं हटते।

jaruratmandon ki seva me lage hai sahibganj rss karykarta

वर्तमान कोरोना महामारी के विकराल रूप को देखते हुए साहिबगंज जिला के स्वयंसेवकों ने भी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए भोजन, चिकित्सा परामर्श, दवा, ऑक्सीजन, एंबुलेंस की व्यवस्था के साथ नगर क्षेत्र के लगभग 32000 परिवारों से निरंतर संपर्क बनाए रखने की योजना पर काम कर रहे हैं।

पीड़ितों की सहायता हेतु चिकित्सक दल की सूची, संपर्क संख्या के साथ व विभिन्न आवश्यकताओं से संबंधित अलग-अलग व्यक्तियों को दायित्व आवंटित किया गया है।  प्रत्येक दायित्ववान कार्यकर्ता का संपर्क संख्या भी जारी किया गया  है।

केवल मानव ही नहीं बल्कि नगर क्षेत्र में विचरन कर अपना जीवन यापन करने वाले गोवंश एवं अन्य पशु - पक्षियों की भी चिंता की गई है। इन अनाथ  पशुओं को जो मानवीय गतिविधि पर निर्भर हैं। इन्हें लॉकडाउन के कारण चारा एवं पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।


इनकी व्यवस्था हेतु नगर क्षेत्र के दस अलग-अलग बस्तियों में सीमेंट के नाद की व्यवस्था की गई है, साथ ही आसपास के परिवारों को प्रत्येक नाद की चिंता करने का आग्रह किया गया है।

स्वास्थ्य संबंधी परामर्श सेवा हेतु बनाए गए चिकित्सकों के पैनल में एलोपैथी, होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक सभी प्रकार के परामर्श की व्यवस्था है। संक्रमित परिवारों के लिए दवा, सैनिटाइजेशन कार्य व रक्तदान हेतु 24 घंटे कार्यकर्ता उपलब्ध रहते हैं।

कोविड-19 टीकाकरण हेतु जागरूकता संबंधी कार्य भी किया जा रहा है। अस्पताल, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, मुख्य मार्ग इत्यादि स्थानों पर घूमने वाले मानसिक रूप से दिव्यांग बंधुओं के लिए खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यकताओं की विशेष चिंता की जा रही है।

"सेवा बस्तियों" अर्थात निम्न आय वर्ग के परिवारों की, मलीन व सुविधा विहीन वैसे बस्ती जिन्हें हमारी सेवा की आवश्यकता है, उसकी भी विशेष चिंता की जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं इसके सभी विविध संगठन इस कार्य को गति देने में लगे हैं।


साहिबगंज जिला व्यवस्था प्रमुख आलोक कुमार, जिला प्रचार प्रमुख अंकित सर्राफ, नगर कार्यवाह स्वपन कुमार, नगर सह कार्यवाह पुष्कर कुमार लाल, गंगा समग्र के जिला संयोजक रमेश साह, ग्रामीण विकास के नगर संयोजक  महेश तिवारी,

पूर्व व्यवस्था प्रमुख चंद्रमोहन केसरी, नगर व्यवस्था प्रमुख पंकज कुमार, नगर शारीरिक प्रमुख देव जीत सिंह राठौर सहित विभाग प्रचार प्रमुख राजीव कुमार जैसे कर्मठ कार्यकर्ता इस पुनीत कार्य में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें

0 Response to "निरंतर जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं साहिबगंज RSS कार्यकर्ता"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel