CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज अस्पताल में इलाजरत व्यक्ति की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा


Sahibganj News : साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को एक मरीज की मौत हो गई। इसपर परिजनों ने जमकर हंगामा व तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।

sahibaganj aspatal me ilajrat wayakti ki maut se gussaye parijanon ne kiya hangama

इसे लेकर करीब डेढ़ घंटे तक स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छुपे रहे। जबकि कुछ स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़कर बाहर भाग गए। जानकारी के अनुसार मरीज बड़ा लोहंडा का रहने वाला सुनील कुमार साह बताया जा रहा है।

उन्हें सांस लेने में परेशानी के चलते 11 बजे दिन में भर्ती कराया गया। जहां शाम चार बजे मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने कहा कि मरीज को ऑक्सीजन में रखा गया था। लेकिन दोपहर डॉक्टर द्वारा कहा गया कि मरीज की हालत ठीक है। इसीलिए ऑक्सीजन खोल दिया गया। इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी।


परिजनों के अनुसार डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी को कहने पर कोई ध्यान नही दिया गया। ऑक्सीजन नही देने के चलते मरीज की मौत हो गई।

वहीं मौके पर एसडीओ पंकज साव समेत पुलिस बल अस्पताल पहुंचकर परिजनों को शांत करते हुए मामले की जानकारी हासिल ली।

उधर ड्यूटी पर डॉक्टर डॉ. रणविजय कुमार ने बताया कि यहां ऑक्सीजन की कोई कमी नही है। मरीज की इलाज में जो हो सका किया गया है।


हालात गंभीर होने के चलते मरीज मौत हुई है। इधर तोड़फोड़ की घटना सुनकर नगर थाना प्रभारी अनंत आर्या, जिरवाबारी थाना प्रभारी सुनील कुमार, एसडीओ पंकज साव, इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी सहित दलबल के साथ उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज अस्पताल में इलाजरत व्यक्ति की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel