दुर्गम क्षेत्रों में कोरोना से संघर्षरत एक गुमनाम संगठन : "एकल अभियान"
Sahibganj News : साहिबगंज शहर से दूर गांवों, जंगलों, पहाड़ों कन्दराओं व दुर्गम स्थानों में जहां मानवीय सुविधाओं का घोर अभाव है। वहां शिक्षा व आत्मनिर्भरता पर कार्य कर रहा एक गुमनाम सा संगठन है "एकल अभियान"।
यह कोविड महामारी के काल मे भी लोगों को निरन्तर जागरूक करता आ रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह अनुषांगिक संगठन अपने सीमित संसाधनों के बल पर भी क्षेत्र में चल रहे अपने प्रोजेक्ट "एकल विद्यालय" के कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे देश भर में इस कार्य में अपनी भागीदारी निभाता रहा है।
एकल अभियान साहिबगंज के तत्वाधान में सभी संचो (प्रखंडो) के सभी 5 सेवावर्ती कार्यकर्ताओं एवं प्रगत संच के 10 एकल विद्यालय ग्राम के लिए कुल 15 ऑक्सीमीटर एवं 15 थर्मामीटर तथा पैरासिटामोल टेबलेट्स, डोक्सिमैसीन टैबलेट्स,
वेर्मोवेंट - 12 टैबलेट्स इत्यादि कोविड -19 के तीसरे लहर से बचाव की तैयारी हेतु वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बिगेन्द्र कुमार ने कहा कि कोविड महामारी के संभावित तीसरी लहर से बचाव में हमें अभी से कमर कस लेना होगा,
इस कार्य के लिए दुर्गम क्षेत्रों में एकल अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। एकल अभियान के प्रमंडल अध्यक्ष मोती लाल सरकार ने बताया कि साहिबगंज के सात संचों (प्रखंडों) में से प्रत्येक में 30-30 की संख्यां में एकल विद्यालय चल रहे हैं, और शेष बचे सन्चों में भी विस्तार की योजना है।
इस अवसर पर एकल अभियान साहिबगंज के अध्यक्ष रमेश कुमार मंडल, अंचल कोषाध्यक्ष उमेश मंडल, नारायण भंडारी, अभियान प्रमुख देवी लाल, भाग गतिविधि प्रमुख झंडूनाग, प्रशिक्षण प्रमुख चरण, दीपक, संच प्रमुख एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "दुर्गम क्षेत्रों में कोरोना से संघर्षरत एक गुमनाम संगठन : "एकल अभियान""
Post a Comment