हूल दिवस पर उपायुक्त ने दी जिलेवासियों को बधाई : किया माल्यार्पण


Sahibganj News : अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक हूलदिवस पर सिद्धो - कान्हो, चांद - भैरव, फूलों -  झानो के प्रतिमा पर राजमहल सांसद विजय हांसदा, उपायुक्त रामनिवास यादव,

हूल दिवस पर उपायुक्त ने दी जिलेवासियों को बधाई : किया माल्यार्पण

बरहेट विधायक सह मुख्यमंत्री प्रतिनिधि पंकज मिश्रा एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने वीर शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही जिलेवासियों को हूल दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि 30 जून 1855 ई. को चार भाईयों सिद्धो, कान्हो, चांद, भैरव और उनकी दो बहनों फुलो एवं झानो के नेतृत्व में लगभग 30000 संताल जनजाति के स्त्री - पुरुषों ने अंग्रेजी शासन,

जमींदारों और महाजनों के शोषण - उत्पीड़न के खिलाफ हूल का बिगुल फूंक दिया था। यह संताल विद्रोह एशिया महादेश का सबसे बड़ा जन - विद्रोह और भारत की पहली जन क्रांति थी।


इस जन क्रांति में शहीद हुए सिद्धो-कान्हो एवं उनके भाईयों और बहनों सहित सभी हजारों शहीदों को हार्दिक श्रद्धांजलि और शत शत नमन। इस दौरान पंचकठिया, भोगनाडीह स्थित शहीदों के निवास स्थल पर उनके वंशजों से मुलाकात भी की।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "हूल दिवस पर उपायुक्त ने दी जिलेवासियों को बधाई : किया माल्यार्पण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel