CLOSE ADS
CLOSE ADS

माल पहाड़ी बाईपास जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया गया : बाबूधन मुर्मू


पाकुड़ जिला के माल पहाड़ी बाईपास सड़क जर्जर होने की वजह से स्थानीय लोगों को आने -जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

माल पहाड़ी बाईपास जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया गया : बाबूधन मुर्मू

परेशानी को देखते हुए पाकुड़ जिला के चेयरमैन बाबूधन मुर्मू ने उपायुक्त कार्यालय में नवनियुक्त उपायुक्त वरुण रंजन के समक्ष माल पहाड़ी बाईपासब के जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया।

साथ ही साथ बाबूधन मुर्मू के द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि उक्त जर्जर सड़क से संबंधित जानकारी पाकुड़ जिले के पूर्व उपायुक्त राजीव रंजन को भी दी गई थी, पर उनकी शिकायत को उन्होंने  सिर्फ कागजों तक ही सीमित रखा।

जनता की समस्याओं को नजर अंदाज करते हुए अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। बाबूधन मुर्मू के द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि बरसात के दिनों में उक्त बायपास जर्जर सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि वाहन का चलना तो दूर की बात।


पैदल लोग ठीक से नहीं चल पाते हैं। पाकुड़ उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा उक्त जर्जर बाईपास सड़क को जल्द से जल्द मरम्मत कराने की बात कही गई है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "माल पहाड़ी बाईपास जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया गया : बाबूधन मुर्मू"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel