CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज : पहाड़िया गांव में 99 लोगों का हुआ टीकाकरण


Sahibganj News : साहिबगंज तालझारी प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़िया जनजाति एवं आदिवासी गांव के लोगों के टीकाकरण के उद्देश्य से तालझारी प्रखंड के कर्करम में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।

sahibaganj ke pahadiya ganw me 99 logon ka hua corona vaccination

स्वास्थ्य कैंप के माध्यम से आदिवासी एवं पहाड़िया समुदाय के लोगों के सैंपल की जांच की गई, साथ ही उनके स्वास्थ्य की भी जांच की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मरांडी ने बताया कि इस दौरान 99 लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण भी किया गया।

उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान एवं गोडैत (संदेश वाहक) द्वारा कोविड-19 का टीका लेने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। साथ ही घर-घर घूम कर उन्होंने लोगों से टीकाकरण का आग्रह किया। जिसके तहत लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि आगे भी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ऐसे ही कैंपों का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत लोगों का ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज : पहाड़िया गांव में 99 लोगों का हुआ टीकाकरण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel