CLOSE ADS
CLOSE ADS

Breaking : साहिबगंज से रांची जा रहे पुलिस वाहन की बोकारो पथ पर हुई टक्कर, 7 पुलिसकर्मी जख्मी


Sahibganj News : साहिबगंज जिले से 7 पुलिस कर्मियों को रांची ले जा रहे एक पिकअप वैन कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो - रामगढ़ NH- 23 पर गुरुवार की अहले सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें पुलिस के 7 जवान सहित एक ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

sahibaganj se ranchi ja rahe police vahan ki bokaro path par takkar, 7 police jakhmi

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस जवान के 407 वाहन और एक अन्य बोलेरो पिकअप के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। घटना अहले सुबह 5 बजे के आसपास की है। यह घटना दातु गाँव बजरंगबली मंदिर के आगे रिंकू होटल के पास हुई।

क्या है मामला

दरअसल साहिबगंज से रांची जा रहा साहिबगंज जिला पुलिसकर्मियों का वाहन विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो पिकअप वैन से टकरा गई। सभी घायल पुलिसकर्मी साहिबगंज से रांची के होटवार में बंदूक की खाली गोली का खोखा जमा करने 407 वाहन से जा रहे थे।

घटनास्थल पर कसमार थाना प्रभारी राजेश रंजन और पेटवार थाना के पुलिस अधिकारी पहुंचे और सभी घायलों को बीजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लेखन तक सभी घायलों का इलाज बीजीएच में चल रहा है।


थाना प्रभारी राजेश रंजन के अनुसार 4 पुलिसकर्मियों को अधिक चोटें आईं हैं, वहीं डॉक्टर ने सभी को खतरे से बाहर बताया है। घायल बोलेरो चालक लोहरदगा का निवासी है।

कौन कौन हैं जख्मी

इस दुर्घटना में दरोगा अनिल दूबे, सिपाही संजय कुमार, अजय कुमार, राजा कुमार, मंटू पासवान, मनोज कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार और करण देव रजक ज़ख्मी हुए हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "Breaking : साहिबगंज से रांची जा रहे पुलिस वाहन की बोकारो पथ पर हुई टक्कर, 7 पुलिसकर्मी जख्मी"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel