CLOSE ADS
CLOSE ADS

बड़ी खबर : सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में 3 गिरफ्तार, हॉर्स ट्रेडिंग का मामला


Jharkhand News : झारखंड सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में स्पेशल ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए तीन साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। साथ ही  इनके पास से करोड़ों रुपए भी बरामद किए गए हैं।

बड़ी खबर : सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में 3 गिरफ्तार, हॉर्स ट्रेडिंग का मामला

इनके खिलाफ कोतवाली थाना में राजद्रोह के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस हर तार को खंगालने में जुटी हई है। इसके तार महाराष्ट्र और झारखंड से जुड़े हुए हैं।

वहीं आरोपियों पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप है। साथ ही विधायकों के खरीद - फरोख्त से जुड़ा मामला होने की आशंका जताई जा रही है।

बता दें की विधायक अनूप सिंह ने 22 जुलाई को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अंदेशा जताया था कि कई विधायकों की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक षड्यंत्र को अंजाम देते के लिए रांची में कई लोग कैंप किये हुए हैं।


विधयाकों के खरीद फरोख्त और लेनदेन के लिए बातचीत चल रही है। जिसके बाद पुलिस में अपनी कारवाई शुरू की। कोतवाली थाने में इस मामले को लेकर FIR दर्ज कराई गई है। इसी के साथ पूछताछ के बाद पुलिस होटल ली-लैक गई। वहां पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

कोतवाली थाना में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इन पर IPC की धारा 419, 420 124-A, 120 B, 34 और PR एक्ट की धारा 171 के साथ PC एक्ट की धारा 8/9 लगाई गई है।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड की मौजूदा सरकार के खिलाफ कुछ लोग साजिश रच रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस टीम ने कुछ बड़े होटलों में गुरुवार देर रात छापेमारी की थी, जो शुक्रवार देर रात तक चली।



इस पर पुलिस की टीम ने गोपनीय तरीके से रांची के बड़े होटलों में छापेमारी की। पुलिस ने लोअर बाजार थाना के इलाके के एक बड़े होटल से 4 लोगों को हिरासत में लिया। सभी के पास से पैसों की बरामदगी भी हुई है।

पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर राज्य के अन्य जिलों में भी जांच की जा रही है। पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।


चर्चा है कि विधायकों के संबंध में कोई साजिश रची गई है। अभी हाल में राज्य में हवाला कारोबार को लेकर रांची और धनबाद में पुलिस ने कई जगह पर छापेमारी भी की थी। इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति गर्म है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "बड़ी खबर : सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में 3 गिरफ्तार, हॉर्स ट्रेडिंग का मामला"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel