राजमहल विधायक अनंत ओझा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा Sahibganj News Aug 21, 2021 Edit Sahibganj News : राजमहल विधायक अनंत ओझा ने नगर पालिका क्षेत्र के बाढ़ से ग्रस्त विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण किया, साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर राहत सामग्री का वितरण किया।उन्होंने कहा कि आंशिक रूप से बाढ़ के जलस्तर में कमी आई है। नगर परिषद क्षेत्र में पानी निकलते ही ब्लीचिंग का छिड़काव व नालियों के साफ - सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए नगर प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।कुछ मुहल्लों में राहत सामग्री का वितरण शुरू हुआ है, जो नाकाफ़ी है। इसे त्वरित योजना बनाकर सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुँचाने हेतु कहा गया है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, उपाध्यक्ष रामानन्द साह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "राजमहल विधायक अनंत ओझा ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा"
Post a Comment