खतरा : भागलपुर - विक्रमशिला सेतु को अब छूने लगा है बाढ़ का पानी Sahibganj News Aug 21, 2021 Edit Sahibganj News : साहिबगंज गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण अब एक खतरनाक एवं भयावह मंजर देखने को मिल रहा है। साहिबगंज से भागलपुर जाने के क्रम में जो विक्रमशिला सेतु आता है, वह अब गंगा के पानी को छूने लगा है।अगर बाढ़ का पानी यूं ही बढ़ता रहा तो साहिबगंज से विक्रमशिला का संपर्क भंग हो सकता है। शहर के कई गांव बाढ़ के पानी में समाए हुए हैं। बता दें कि प्रत्येक दिन गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होती जा रही है, जो बेहद ही अशुभ संकेत है।हालांकि यूनिवर्सिटी के इलाके में अब पानी धीरे - धीरे घटना शुरू हुआ है। लेकिन पूर्वी क्षेत्र में अभी भी जलस्तर में लगातार वृद्धि होती जा रही है। जिसके बाद यह नजारा आपकी आंखों के सामने है कि किस तरह से अब विक्रमशिला सेतु के नीचे गंगा का पानी सटने लगा है। यह इलाका बाढ़ से अब पूरी तरह से घिर गया है।हर ओर पानी ही पानी है। लोगों की जिंदगी पानी के बीच कट रही है। इस बीच लोग पानी से प्यासे तड़प रहे हैं। पानी के बीच रहकर भी पानी की तड़प लोगों में देखी जा रही है। उधर केंद्रीय जल आयोग के रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार यानी आज दोपहर तक गंगा का पानी स्थिर बना हुआ है। फिर भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 1.60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "खतरा : भागलपुर - विक्रमशिला सेतु को अब छूने लगा है बाढ़ का पानी"
Post a Comment