राजमहल सांसद ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, लोगों के बीच किया राहत सामग्री वितरण


Sahibganj News : साहिबगंज राजमहल के लोकसभा सांसद विजय हांसदा ने राजमहल और उधवा प्रखंड के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का स्टीमर और नाव के माध्यम से दौरा किया।

राजमहल सांसद ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, लोगों के बीच किया राहत सामग्री वितरण

राजमहल घाट से सांसद स्टीमर के माध्यम से राजमहल प्रखंड के  4 नंबर कॉलोनी और उधवा प्रखंड के पलासगाछी, बानू टोला, पश्चिम प्राणपुर, जीतनगर, खट्टी टोला समेत कई गांव पहुंचे।


प्रभावित लोगों से गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया। उन्होंने राजमहल एसडीओ रोशन कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री तेज गति से वितरित किए जाएं।

सभी जरूरत मंद लोगों को राशन के साथ - साथ बाढ़ में फंसे मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था कराई जाए। इसके साथ ही मेडिकल कैम्प लगवाने का भी निर्देश दिया।


इस मौके पर राजमहल प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन सिंह, अंचल अधिकारी प्रीति लता किस्कू, उधवा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी,

सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेम्ब्रम, राजमहल नगरपालिकाअध्यक्ष केताबुददीन शेख, मो. समीम, दिलावर रहमान सहित अनेक झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता साथ थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "राजमहल सांसद ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, लोगों के बीच किया राहत सामग्री वितरण"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel