चार चांद वाली कहावत हुई सच, आज देखिए चार चांद के नजारे सचमुच आकाश में
Sahibganj News : किसी खूबसूरत नजारे का वर्णन करने के लिए अक्सर चार चांद लग जाने का उदाहरण दिया जाता है। हालांकि आम लोगों ने कभी आजतक चार चांद देखे नहीं हैं, लेकिन आज आप चाहें तो चार चांद देख भी सकते हैं।
बल्कि रोज नजर आने वाले चांद को मिलाकर कुल पांच चांद देखे जा सकते हैं। सौर मंडल का सबसे विशाल ग्रह बृहस्पति आज यानी गुरुवार को पृथ्वी के सबसे निकट होगा और वर्ष के किसी भी अन्य समय की तुलना में सर्वाधिक चमकीला होगा।
यह ग्रह आज पूरी रात दिखाई देगा, इसलिए बृहस्पति और उसके चार मुख्य चंद्रमाओं को देखने के साथ ही और उनकी तस्वीरें लेने का यह एक बेहतरीन मौका है। इस अवसर एक साधारण टेलीस्कोप या दूरबीन से बृहस्पति के चार सबसे बड़े चंद्रमा आयो, यूरोपा, गेनीमेड और कैलिस्टो देखे जा सकेंगे।
इस दौरान बृहस्पति इतना चमकीला होता है कि बाकी समय सर्वाधिक चमकीला नजर आने वाला ग्रह शुक्र भी इसकी तुलना में मंद नजर आता है। बृहस्पति को सूर्य की एक परिक्रमा करने में 11.86 पृथ्वी-वर्ष लगते हैं।
पृथ्वी से सर्वाधिक दूर होने पर बृहस्पति 9.68 करोड़ किमी दूर होता है।
पृथ्वी से सर्वाधिक दूर होने पर बृहस्पति 9.68 करोड़ किमी दूर होता है।
यानी गुरुवार (आज) को बृहस्पति पृथ्वी से सर्वाधिक दूरी के मुकाबले 3.80 करोड़ किमी ज्यादा निकट होगा। आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक शशि भूषण पांडे ने ट्वीट करके बताया कि बृहस्पति को सूर्य की एक परिक्रमा करने में 11.86 पृथ्वी-वर्ष लगते हैं। सूर्य के चारों ओर घूमते हुए हर 399 दिनों में एक बार बृहस्पति और पृथ्वी सर्वाधिक निकट आते हैं।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "चार चांद वाली कहावत हुई सच, आज देखिए चार चांद के नजारे सचमुच आकाश में"
Post a Comment