अरविंद कुमार साह बने "भारतीय वैश्य महासभा" के साहिबगंज जिला के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष


Sahibganj News : साहिबगंज जिला मुख्यालय के आजाद नगर के रहनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार साह, भारतीय वैश्य महासभा के साहिबगंज जिला के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।

अरविंद कुमार साह बने "भारतीय वैश्य महासभा" के साहिबगंज जिला के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

भारतीय वैश्य महासभा के साहिबगंज जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता के अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी ने मनोनयन सह नियुक्ति पत्र प्रेषित किया है।


भारतीय वैश्य महासभा के युवा प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी एवं साहिबगंज जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपके सामाजिक योगदान,

कर्मठता एवं सहयोग व समाज के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए आपको भारतीय वैश्य महासभा का  साहिबगंज जिला के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है,


आशा है आप सक्रियता पूर्वक योगदान करते हुए साहिबगंज जिला में संगठन गठित करने में सहयोग प्रदान करेंगे। इधर भारतीय वैश्य महासभा के साहिबगंज जिला के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अरविंद कुमार साह को महासभा के प्रदेश संरक्षक ध्रुव भगत,

महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मनीषा महावर, महासचिव ऊषा गुप्ता, जिला सचिव संध्या गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मोहित कुमार बेगराजका, जिला महासचिव मनोज कुमार साह, जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार जायसवाल एवं युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार गुप्ता सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दिया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "अरविंद कुमार साह बने "भारतीय वैश्य महासभा" के साहिबगंज जिला के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel