बाढ़ पीड़ितों के भोजन के लिए आगे आए उमाअमृता संस्था और कांग्रेस कमिटी Sahibganj News Aug 19, 2021 Edit Sahibganj News : साहिबगंज जिला फिलहाल बाढ़ के आगोश में है और जिलेवासी परेशान हैं। जिला प्रशासन अपने स्तर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य बांटने में जुटी है, लेकिन ये उंट के मुंह में जीरा के समान है।ऐसे में लोगों की सहायता और प्रशासन का हाथ बंटाने के उद्देश्य से साहिबगंज की एक गैर सरकारी संस्था उमाअमृता फाउंडेशन के द्वारा इस आपदा में लगातार लोगों की सेवा अपने स्तर से की जा रही है।इस क्रम में उमा अमृता फाउंडेशन के द्वारा साहिबगंज नगर के विभिन्न बाढ़ पीड़ित मोहल्लों में बाढ़ पीड़ित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं कांग्रेस कमिटी द्वारा भी भूखे लोगों को भोजन कराया जा रहा है।बता दें कि उमाअमृता संस्था और कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रतिदिन भोजन वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कांग्रेस के जिला सचिव सरफराज आलम एवं ऊमाअमृता संस्था के मुकेश यादव ने बताया कि जल्द ही सुखा राशन वितरण कार्यक्रम की भी शुरुआत की जाएगी।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "बाढ़ पीड़ितों के भोजन के लिए आगे आए उमाअमृता संस्था और कांग्रेस कमिटी"
Post a Comment