झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 46 वां जन्मदिन केक काट कर मनाया गया
झारखंड के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का 46 वाँ जन्मदिन बोरियो प्रखंड मुख्यालय में झामुमो प्रखंड सचिव अताउल रहमान की अध्यक्षता में मनाया गया।
वहीं झामुमो नेता मो. एजाज अंसारी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन है। हम सभी झामुमो के कार्यकर्ता आपस में केक काट कर एक दूसरे को बधाई देते हुए उनके बताए जा रहे मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिस प्रकार से कोविड-19 के चैन को तोड़ने में पूरी तरह सजगता से सफल साबित हुए। साथ ही मुख्यमंत्री ने झारखंड को पूरे विश्व में नई पहचान देने का काम किया है।
निश्चित रूप से यह झारखंडी सरकार मुख्यमंत्री के सफल प्रयासों से आगे बढ़ रहा है और हम ईश्वर से कामना करते हैं कि ऐसे ही काम जनता के हित में करते रहें।
हम सभी ने केक काट कर एक दूसरे को बधाई दिया। झामुमो नेता शकील अहमद ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 46 वें जन्मदिन के मौके पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि सोरेन के साथ कदम से कदम मिलाकर जनता की समस्याओं का निदान करने का प्रयास करेंगे।
कोविड-19 के दौरान जिस प्रकार से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरी ताकत झोंक कर खुद मॉनिटरिंग कर सभी जिलों में पैनी नजर बना कर जायजा लेने का काम किया वो काफी सराहनीय रहा।
कृषि विभाग से किसानों के प्रति 50 हजार तक ॠण माफी योजना को लाकर झारखंड के किसान भाइयों को राहत देने का काम किया। उनके नेतृत्व में हमारे मजदूर भाइयों को हवाई जहाज से लाने का काम किया।
पूरे विश्व में एक झारखंड को अलग पहचान दिलवाने का काम एक झारखंडी मुख्यमंत्री ही कर सकता है। मौके पर झामुमो नेता मिट्ठू कुमार दत्ता, इम्तियाज़ अंसारी, मुजाहिद अंसारी, सफिक अंसारी सहित अन्य लोग शामिल थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 46 वां जन्मदिन केक काट कर मनाया गया"
Post a Comment