विश्व विख्यात देवघर से जामताड़ा भाया मधुपुर तक 400 करोड़ की लागत से बनेगी NHAI सडक़


Sahibganj News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी के अथक प्रयास से संथाल परगना की अब तक की सबसे बड़ी सड़क को मंजूरी मिली है।

विश्व विख्यात देवघर से जामताड़ा भाया मधुपुर तक 400 करोड़ की लागत से बनेगी NHAI सडक़

एनएचएआई सड़क बनने से जामताड़ा के लोग सीधा बाबा मंदिर देवघर से जुड़ जाएंगे। इस सड़क के लिए विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी लंबे समय से प्रयासरत थे।

दिल्ली से लौटने के क्रम में डॉ. इरफान अंसारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि विकास मेरी पहली प्राथमिकता है और मैं विकास करने के लिए ही राजनीति में आया हूं।

इस सड़क के बन जाने से छात्र - छात्राओं एवं व्यावसायिक वर्ग को काफ़ी मदद होगी। कार्यकर्ताओं ने मधुपुर स्टेशन में दिल्ली से लौटने के बाद डॉक्टर इरफान अंसारी का भव्य स्वागत किया।


मौके पर नगर के चेयरमैन, मुन्ना सिंह चावला, अवधेश सिंह, अनिल राव, सुभाष सिंह, शकील अंसारी, महताब अंसारी, संजय यादव, डॉ. अनूप, कांग्रेस नेत्री शबाना खातून, मिथिलेश सिंह, इंदु पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "विश्व विख्यात देवघर से जामताड़ा भाया मधुपुर तक 400 करोड़ की लागत से बनेगी NHAI सडक़"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel