National Sports Day के अवसर पर Sports Competition का आयोजन
Sahibganj News : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रीडा भारती द्वारा सिद्धू -कान्हु स्टेडियम में वॉलीबॉल तथा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार के द्वारा फीता काटकर एवं मेजर ध्यानचंद के तैल चित्र पर पुष्पार्पण कर किया गया।
वहीं प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में जन्मजय मिश्रा, शशि कुमार सुमन तथा संदीप दिवान का योगदान सराहनीय रहा। जबकि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मिर्जाचौकी की टीम ने फाइनल में सकरीगली की टीम को 2-1 से पराजित किया।
निर्णायक की भूमिका में विनोद शाह, मनोज राम तथा सुजीत मंडल ने योगदान दिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में साहिबगंज एवं पाकुड़ जिला के क्रीड़ा भारती प्रमुख डॉ. रणजीत सिंह,
झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष सह जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, जिला ओलंपिक संघ एसोसिएशन के सचिव माधव चंद्र घोष ने प्रमुख भूमिका निभाई।
वहीं राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी शेख अनवर, सचिव सह कीड़ा भारती उपाध्यक्षा नमिता कुमारी, क्रीड़ा भारती साहिबगंज के जिला मंत्री उत्तम कुमार, रमाकांत मिश्रा, पुष्कर लाल, संदीप सुमन यादव एवं क्रीड़ा भारती के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "National Sports Day के अवसर पर Sports Competition का आयोजन"
Post a Comment