Breaking : पैरालंपिक में भाविना ने रचा इतिहास : जीता भारत के लिए पहला पदक Sahibganj News Aug 29, 2021 Edit Sport : भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में रजत पदक अपने नाम किया है। भाविना पटेल महिला एकल वर्ग 4 के फाइनल में चीन की झोउ यिंग से हार गईं।इस तरह उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। टोक्यो में जारी पैरालंपिक खेलों में भारत का ये पहला पदक है, जो सिल्वर मेडल के रूप में आया है। इस तरह खेल दिवस भारत के लिए खास हो गया है।भाविना पटेल को चीन को झोउ यिंग से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके भारत ने टोक्यो में पैरालिंपिक में पहला पदक जीत लिया है। भाविना पटेल ने रजत पदक जीता और टेबल टेनिस इतिहास में भारत के लिए यह पहला पदक भी है।इस तरह भाविना पटेल ने देश के लिए इतिहास रच दिया है। टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भी भारत को पहला पदक रजत पदक के रूप में ही मिला था। गुजरात के मैहसाणा जिले में जन्मीं भाविना पटेल ने विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ी है।खिलाड़ी भाविना पटेल ने देश के लिए सिल्वर जीतने के बाद कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि पैरालंपिक के इतिहास में पहली बार और पैरा टेबल टेनिस में पहली बार कोई भारतीय महिला ने पदक जीतकर इतिहास रचा है। मैं कोच को धन्यवाद देती हूं। मेरे रिश्तेदारों ने बहुत प्रेरित किया। मेरे जितने भी चाहने वाले हैं, उन्हें और सभी देशवासियों को यह मेडल समर्पित करना चाहती हूं।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "Breaking : पैरालंपिक में भाविना ने रचा इतिहास : जीता भारत के लिए पहला पदक"
Post a Comment