Breaking : गंगा नदी खतरे के निशान से 30 से 35 सेंटीमीटर ऊपर


Sahibganj News : साहिबगंज :-- गंगा नदी अपने पूरे उफान पर है। गंगा के जलस्तर में लगातार एक सेंटीमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है और साहिबगंज में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई हैं।

Breaking : गंगा नदी खतरे के निशान से 30 से 35 सेंटीमीटर ऊपर

गंगा में आई बाढ़ से तटवर्त्ती इलाके बाढ़ के पानी से घिर गए हैं जबकि जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इतना ही नही, कई गांवों में सम्पर्क मार्ग बाढ़ के पानी मे डूब गए हैं।

गंगा में आई बाढ़ से तटवर्ती इलाकों में लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। लोग सुरक्षित जगहों में पलायन को मजबुर हैं। जिले में बाढ़ के मद्देनजर खतरे का निशान 27.25 मीटर पर है।जबकि गंगा का पानी 27.57 मीटर पर बह रहा है।



फिलहाल जिला प्रशासन बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य को लेकर अलर्ट मोड पर होने के दावे कर रहा है। पर इन तस्वीरों को देख कर यही लगता है कि  प्रशासनिक दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। बता दें कि झारखंड राज्य में साहिबगंज जिला ही इकलौता ऐसा जिला है जहां से होकर गंगा गुजरती हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "Breaking : गंगा नदी खतरे के निशान से 30 से 35 सेंटीमीटर ऊपर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel