CLOSE ADS
CLOSE ADS

बाढ़ ने लील लिया पूरा गांव, लोग पलायन को मजबूर


Sahibganj News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिल ओझा के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित गाँववासियों की परेशानी को समझने का प्रयत्न किया गया, उनके साथ साहिबगंज जिला कांग्रेस फिशरमेन के अध्यक्ष देशराज सिंह, बुनी लाल सिंह, सुनील सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।

बाढ़ ने लील लिया पूरा गांव, लोग पलायन को मजबूर

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद अनिल ओझा ने बताया कि प्रखण्ड मुख्यालय अंतर्गत हरप्रसाद पंचायत के रामपुर के दुर्गास्थान टोला में बाढ़ की स्थिति अत्यंत भयावह है। सभी घरों में गंगा का पानी घुस गया है, लोग मचान पर शरण लिए हुए हैं।


ज्यदातर लोगों की शिकायत है की अभी तक हमलोगों को मात्र 1 लीटर किरासन तेल ही मिलता है, एक तरफ बाढ़ तो दूसरी तरफ अंधेरा के कारण सांप, बिच्छू जैसे अन्य जीव - जंतुओं से घर में भय बना रहता है।


बाढ़ ने लील लिया पूरा गांव, लोग पलायन को मजबूर

गांव का एक मात्र स्कूल भी पानी में पूरी तरह डूब गया है। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को देखते हुए अनिल ओझा ने उपायुक्त रामनिवास यादव से यथाशीघ्र खाने के लिए सुखा राशन तथा बाढ़ राहत सामाग्री तुरंत मुहैया कराने की मांग की है,

साथ ही साथ अविलंब आने - जाने हेतु नाव की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने में उनके साथ ललन ठाकुर, मनीष यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "बाढ़ ने लील लिया पूरा गांव, लोग पलायन को मजबूर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel