संतान की लंबी उम्र के लिए हल षष्ठी व्रत आज


दे के विभिन्न राज्यों में हर साल भादो मास की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी पर्व मनाया जाता है। इस बार ये व्रत 28 अगस्त 2021 को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था।

संतान की लंबी उम्र के लिए हल षष्ठी व्रत आज

इस पर्व को विभिन्न राज्यों में हलछठ, ललई छठ या अन्य व्रत के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं इस व्रत को अपने पुत्र की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पुत्र पर आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं।

इस दिन महिलाएं सुबह - सुबह उठकर स्नान करती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं। इस दिन पूजा - अर्चना करने के बाद निराधर रहना होता है और शाम के समय में पूजा करने के बाद फलाहार करते हैं।

इस व्रत को करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। महिलाएं इस दिन घर के बाहर गोबर से छठी माता का चित्र बनाती हैं। इसके बाद विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना करती हैं और पुत्र के लंबी उम्र की कामना करती हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "संतान की लंबी उम्र के लिए हल षष्ठी व्रत आज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel