चौथे दिन चलाया गया महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान व दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार


Sahibganj News : साहिबगंज महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट - 4 स्पेशल कैंप के चौथे दिन महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया गया।

चौथे दिन चलाया गया महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान व दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार

जिसके तहत एनएसएस स्पेशल कैंप के सभी वॉलिंटियर्स के द्वारा घोघी संताली गांव का भ्रमण किया गया और महिला सशक्तिकरण के ऊपर बहुत ही सुंदर एवं संदेश पूर्ण स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक किया गया।

साथ ही जागरूकता अभियान के दौरान उस ग्रामीण इलाके में महिलाओं के समस्याओं के बारे में पूछा गया की उनके गांव में महिलाओं के साथ क्या - क्या समस्या हो रही है,

लड़कियों को शिक्षा मिल पा रही है या नहीं, या फिर वहां की महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है ? महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के दौरान एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।

जिसके द्वारा वहां के महिलाओं को एवं पूरे समाज के महिलाओं पर हो रहे हिंसा, उनके साथ हो रहै भेदभाव एवं महिलाओं का एक समाज को सशक्त बनाने में क्या भूमिका है, उनके बारे में भी जानकारी दी गई।


इसके साथ ही महिलाओं एवं समाज को जागरूक करने के लिए एनएसएस वालंटियर के द्वारा शपथ दिलाया गया की हम सभी नागरिक, अपने आसपास या अपने घर में हो रहे महिलाओं पर अत्याचार को रोकेंगे एवं अपने समाज में हर महिला,

हर बेटी को शिक्षा का वही अवसर देंगे, जो हम पुरुषों को या अपने बेटों को देते हैं। हम महिलाओं एवं पुरुषों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे। साथ ही साथ एनएसएस वालंटियर के द्वारा वहां के ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई एवं दुर्घटना होने पर गोल्डन प्रीयोड में अपना प्राथमिक उपचार स्वयं कर सकें।

इस मौके पर साहिबगंज महाविद्यालय के एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिंह एवं सक्रिय सदस्य के रूप में खुशीलाल पंडित, नमिता कुमारी, अमन कुमार होली, कनक झा, पूजा कुमारी, साहिल, मनीषा कुमारी, साक्षी कुमारी,


अतुल कुमार, छोटू कुमार, नयन कुमार, अभिषेक शर्मा, मनीष कुमार, काजल कुमारी, आकाश कुमार, बिट्टू टुडू, विनय टुडू, अविनाश मरांडी, कुमार दीपांशु, मानसी कुमारी, अनीता किस्कू, सुषमा टुडू, कंचन किस्कु आदि मौजूद थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "चौथे दिन चलाया गया महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान व दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel