CLOSE ADS
CLOSE ADS

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह के घर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


Sahibganj News : साहिबगंज जिला काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा रविवार को पूर्व विधानसभाध्यक्ष सह कांग्रेस के दिवंगत नेता सदानंद सिंह के पैतृक गांव कहलगांव पहुंच कर उनके श्राद्धकर्म और शांतिभोज में शामिल हुए।

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह के घर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

उन्होंने सदानंद सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी पुत्र इंजीनियर शुभानंद एवं अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।


उनके जाने से एक राजनीतिक युग का अवसान हो गया। कांग्रेस पार्टी को बिहार में मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बिहार की धरती पर हमने कांग्रेस का एक मजबूत स्तम्भ खो दिया। पार्टी हमेशा उनकी ऋणी रहेगी।

शांति भोज में काँग्रेस नेता डॉ. शकील अहमद, कांग्रेस विधानमंडल के नेता अजित शर्मा, बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा एवं अन्य नेताओं संग सदानंद सिंह के स्मृतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Arrived at the house of former Speaker of Bihar Assembly Sadanand Singh and paid tribute

सबने सदानंद सिंह के साथ अपने संबंधों और उनके साथ बिताए हुए पल को याद किया। अनुकूल मिश्रा ने भगवान से उनके आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिवार वालों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना किया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह के घर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel