CLOSE ADS
CLOSE ADS

Jharkhand Public Service NGO ने किया Berhet Block Level Posts का विस्तार


झारखंड जनसेवा एन.जी.ओ की ओर से साहिबगंज जिले के अंतर्गत बरहेट प्रखंड क्षेत्र के बरहेट बाजार पंचायत भवन हाटपाड़ा सभागार में झारखंड जनसेवा एन.जी.ओ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद आलमगीर उर्फ बादल आलम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

Jharkhand Public Service NGO ने किया Berhet Block Level Posts का विस्तार

इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड जनसेवा एन.जी.ओ. के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सद्दाम हुसैन उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हमारा झारखण्ड जनसेवा एन.जी.ओ . एक समाज सेवी एन.जी.ओ. है।


इसके लिए हमारा एन.जी.ओ.सम्पूर्ण साहिबगंज जिला के प्रत्येक प्रखंड स्तर पर चालीस पदों एवं पंचायत स्तर पर चालीस पदों का विस्तार करेगा। एन.जी.ओ. के  पदाधिकारियों को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जैसे - पेंशन,

आवास, कन्यादान, मनरेगा, वित्तीय आयोग एवं अन्य में हो रही घूसखोरी - भ्रष्टचारी समाप्त करने के लिए हमारे एन.जी.ओ. सभी प्रकार के सरकारी योजनाओं के बारे में कैम्प/नुक्कड़- नाटक/जागरूकता अभियान चलाकर योजना से संबंधित जानकारी देकर संबंधित लाभुकों को लाभान्वित करने का काम करेंगे।

Jharkhand Public Service NGO ने किया Berhet Block Level Posts का विस्तार

इसके लिए एन.जी.ओ. ने बरहेट प्रखंड के कार्यकारिणी संगठन का विस्तार किया है। बरहेट प्रखंड कमेटी का विस्तार झारखंड जनसेवा एनजीओ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष मो. आलमगीर उर्फ बादल आलम ने किया। प्रखंड कमेटी में कुल 40 सदस्यों का चयन किया गया।

जिसमें मुख्य रुप से प्रखंड अध्यक्ष मो. अफजल अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष अजय मड़ैया, संरक्षक जहांगीर आलम, सचिव मुर्शिद आलम, उप सचिव किस्टु तुरी, निर्देशक अशोक ठाकुर, महा निरदेशक शिवलाल मालतो, संगठन मंत्री मैदस हांसदा,

मीडिया प्रभारी मल्लिक अख्तर एवं अन्य को झारखंड जनसेवा एन.जी.ओ का बरहेट प्रखंड स्तर का पदाधिकारी चयन किया गया।  बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मो. नसीम अहमद को जिला प्रवक्ता एवं मो. शमीम अंसारी को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।


बैठक में झारखंड जनसेवा एन.जी.ओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सद्दाम हुसैन, साहिबगंज जिला संरक्षक महेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री इस्माइल शेख सहित झारखंड जनसेवा एन.जी.ओ के काफी संख्या में सक्रिय सदस्य मौजूद थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "Jharkhand Public Service NGO ने किया Berhet Block Level Posts का विस्तार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel