CLOSE ADS
CLOSE ADS

गुजरात में विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री की रेस में ये हैं आगे


गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने चुनाव से एक साल पहले अचानक इस्तीफा दे दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते हैं।

गुजरात में विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री की रेस में ये हैं आगे



माना जा रहा है कि इस बदलाव के पीछे अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव है। मुख्यमंत्री बदलने से जनता की नाराजगी को कम किया जा सकेगा और कुछ उम्मीदें जागेंगी। इससे अगला चुनाव जीतने में मदद मिलेगी।

अग्ला मुख्यमंत्री कौन ?

भाजपा ने गांधीनगर में रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है, इसमें नया मुख्यमंत्री चुना जा सकता है। नए CM की रेस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया,

गुजरात में विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री की रेस में ये हैं आगे

केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम शामिल हैं। इनमें मांडविया सबसे आगे बताए जा रहे हैं। मनसुख मांडविया और नितिन पटेल गांधीनगर में BJP कार्यालय पहुंच गए हैं।

दूसरी बार बने थे मुख्यमंत्री

बता दें रुपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा ने गुजरात में 2017 के चुनाव में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।


फिर रुपाणी विधायक दल के नेता और नितिन पटेल उपनेता चुने गए थे। रुपाणी फिलहाल राजकोट (पश्चिम) सीट से विधायक हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "गुजरात में विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री की रेस में ये हैं आगे"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel