CLOSE ADS
CLOSE ADS

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया समर्थन : 27 को चक्का जाम


Sahibganj News : केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ  संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य किसान संगठनों की ओर से  27 सितंबर 2021 को  ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया समर्थन : 27 को चक्का जाम

इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को स्थानीय होटल अभिनव श्री में झारखंड सरकार में शामिल महागठबंधन सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी, जिसकी अध्यक्षता जिला काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने किया।


जिसमें भारत बंद की पूर्व संध्या यानी 26-09-2021 को संध्या 5.30 बजे होटल अभिनव श्री से एक मशाल जुलूस निकाल कर लोगों से इस भारत बंदी के समर्थन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की जाएगी।

साथ ही भारत बंदी को लेकर पूरे शहर में माइकिंग करा कर  शहरवासियों से अपने दुकानों - प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की जाएगी। इसके अलावा प्रखण्ड स्तर पर भी महागठबंधन एवं अन्य विपक्षी दलों को साथ लेकर आपस मे सामंजस्य बना कर

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया समर्थन : 27 को चक्का जाम

भारत बंदी को सफल बनाने का निर्देश दिया जाएगा और जिला मुख्यालय में महागठबंधन एवं सभी विपक्षी दल द्वारा साहिबगंज स्टेशन पर सुबह 8 बजे एकत्र होकर बंदी की शुरुआत की जाएगी। यह बंदी सुबह 8 बजे से लेकर संध्या 4 बजे तक चलेगी।

बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा, झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, राजद जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, सीपीआई(एम) के श्याम सुंदर पोद्दार, शिवसेना जिला अध्यक्ष मुरलीधर तिवारी,

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो कलीमुद्दीन, कांग्रेस जिला सचिव सरफ़राज़ आलम, मो सलाउद्दीन, काँग्रेस जिला संगठन सचिव सद्दाम हुसैन, सुबोध सोरेन, रामअवतार सिंह एवं अन्य शामिल थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया समर्थन : 27 को चक्का जाम"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel