CLOSE ADS
CLOSE ADS

महर्षि बाल्मीकि जयंती विशेष : 20 अक्टूबर 2021


Sahibganj News : प्रत्येक वर्ष अश्विनी मास की पूर्णिमा तिथि के दिन महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन मनाया जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार महर्षि वाल्मीकि ने ही पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना की थी।

Maharishi Valmiki Jayanti Special: 20 October 2021

इसीलिए वाल्मीकि जयंती पूरे हिन्दू समाज के लिए खास महत्व रखती है। संस्कृत भाषा के परम ज्ञानी महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।


इसके बाद उन्होंने अनैतिक कार्य को छोड़कर प्रभु का मार्ग प्रशस्त किया, जिसके बाद वे महर्षि वाल्मीकि के नाम से विख्यात हुए। माना जाता है कि उन्हें नारद ने राम नाम जपने की सलाह दी थी,

इसके बाद ही वो राम नाम में लीन होकर तपस्वी बन गए। उनकी कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने ज्ञान का भंडार दिया था और इसके बाद ही उन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की थी।

महर्षि बाल्मीकि जयंती विशेष : 20 अक्टूबर 2021

रामायण को आज हिन्दू धर्म में एक पवित्र धार्मिक ग्रंथ के रूप में पूजा और पढ़ा जाता है। हिन्दू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार एवं प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने जिले वासियों को महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं,

साथ ही कहा कि जब एक रत्नाकर डाकू महर्षि वाल्मीकि बन सकते हैं तो हमें भी अपने भीतर की बुराई को मारकर और अनैतिक कर्मों को छोड़कर अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए, ताकि समाज व देश का भला हो सके।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "महर्षि बाल्मीकि जयंती विशेष : 20 अक्टूबर 2021"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel