झारखण्ड में सरकार गिराने की साज़िश : विधायक रामदास सोरेन ने दर्ज कराया एफआईआर Sahibganj News Oct 19, 2021 Edit झारखंड सरकार को एक बार फिर गिराने की साजिश का आरोप सामने आया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन ने रवि केजरीवाल के ऊपर ऐसा आरोप लगाया है।घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक रामदास सोरेन ने जेएमएम के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल पर पैसे का प्रलोभन देकर सरकार गिराने का आरोप लगाया है।इसको लेकर धुर्वा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच हटिया एएसपी कर रहे है। विधायक का कहना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल उनके आवास पर आए थे,जहां दोनों ने जेएमएम के अन्य विधायकों का नाम लेकर उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए प्रलोभन दिया। फिर कहा कि वे नई पार्टी बनाकर भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे।रामदास ने कहा कि इस घटना से पूर्व भी रवि केजरीवाल ने दो - तीन बार उन्हें मोबाइल पर भी संपर्क किया था। इसके अलावा रवि केजरीवाल ने उन्हें यह भी प्रलोभन दिया था कि उन्हें पैसे के साथ मंत्रीपद भी दिया जाएगा।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "झारखण्ड में सरकार गिराने की साज़िश : विधायक रामदास सोरेन ने दर्ज कराया एफआईआर"
Post a Comment