CLOSE ADS
CLOSE ADS

गांधी जयंती की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्र स्तरीय वाद - विवाद प्रतियोगिता


Sahibganj News : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर  स्टेट एनएसएस सेल के द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय वाद - विवाद प्रतियोगिता में साहिबगंज महाविद्यालय के हिंदी प्रतिष्ठा स्नातक के छात्र अमन कुमार होली ने प्रथम स्थान हासिल किया।

National level debate competition organized on the eve of Gandhi Jayanti

वाद- विवाद का विषय "महात्मा गांधी का जीवन एवं दर्शन, वर्तमान पीढ़ियों के नैतिक जिम्मेदारियों को समझाने में सफल है" रखा गया था। बता दें कि इस वाद - विवाद प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से कुल 68 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।


इस मौके पर साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार संतोष ने अमन को अभूतपूर्व सफलता के लिए शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

साथ ही एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ  रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि हमें अपने होनहार छात्र पर गर्व है, उन्होंने भी राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए अमन को शुभकामनाएं दी।

गांधी जयंती की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्र स्तरीय वाद - विवाद प्रतियोगिता

साथ ही हिंदी विभाग की विभाग अध्यक्ष श्रीमती राधा सिंह, प्रो. प्रसन्नजीत दास, प्रो. अनुसुमन बाड़ा आदि ने भी बधाई दी। अमन कुमार होली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता -  पिता को दिया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "गांधी जयंती की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्र स्तरीय वाद - विवाद प्रतियोगिता"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel