आज मांस, मछली एवं मुर्गा - मुर्गी की दुकानें रहेगी पूर्णतः बन्द Sahibganj News Oct 2, 2021 Edit आज यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में पड़ने वाले सभी वधशाला, मांस, मछली एवं मुर्गा-मुर्गी की दुकानें पूर्णतः बन्द रहेगी एवं इसके क्रय - विक्रय पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध रहेगा।2 अक्टूबर को जो भी मांस, मछली एवं मुर्गा-मुर्गी बिक्री करते हुए पाए जाएंगे, उनके विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी सिटी मैनेजर पुरुषोत्तम ने दी।उन्होंने बताया कि झारखंड उत्पाद नियमावाली 2018 के नियम 29 के तहत शर्तानुसार खुदरा शराब बिक्री की दुकाने 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) के अवसर पर बंद रहेंगी।इस दिन किसी भी होटल रेस्तरॉ एवं बार में भोजन के साथ मदिरा नहीं परोसा जायेगा। आदेश का उल्लंघन करने की स्थिति में दोषियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "आज मांस, मछली एवं मुर्गा - मुर्गी की दुकानें रहेगी पूर्णतः बन्द"
Post a Comment