बोरियो प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने "आपके अधिकार कार्यक्रम" का किया उद्घाटन Sahibganj News Nov 26, 2021 Edit Sahibganj News : भगवान बिरसा मुंडा के जयंती एवं झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य एवं सरकार के 02 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न पंचायतों में हर दिन 16.11.2021 से 28.12. 2021 तक कैंप का आयोजन किया जा रहा है।इस क्रम में शूक्रवार को बोरियो प्रखंड क्षेत्र के बांझी संथाली पंचायत भवन में आपके - अधिकार, आपकी सरकार - आपके द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन बोरियो प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी, प्रधानमंत्री आवास, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कृषि विभाग, ई- श्रम पोर्टल, सोना सोबरन धोती - साड़ी योजना,शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग के स्टॉल लगाकर उन सारी योजनाओ के कार्यशाला को पंचायत के लोगों के समक्ष रखा गया। जबकि ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप, सीओ महेंद्र मांझी, प्रमुख - मंडल मरांडी, बांझी के मुखिया स्टीफन मुर्मु, शिक्षा विभाग के खालिद हुसैन सहित सभी कनीय अभियंता एवं प्रखंड कर्यालय के सभी अधिकारी मौजूद थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "बोरियो प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने "आपके अधिकार कार्यक्रम" का किया उद्घाटन"
Post a Comment