साहिबगंज महाविद्यालय में "लोकतंत्र और संविधान" विषय पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन


Sahibganj News : संविधान दिवस के उपलक्ष्य में साहिबगंज महाविद्यालय के एनएसएस एवं राजनीति विज्ञान के संयुक्त तत्वाधान में संविधान प्रस्तावना का डॉ. मेघा ने शपथ दिलाया।

साहिबगंज महाविद्यालय में "लोकतंत्र और संविधान" विषय पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन






जबकि डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने  संविधान की मूल भावना के अनुरूप शासन की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र तभी सफल हो सकता है, जब हम संविधान को सम्मान दें। इस अवसर पर मोहम्मद ग़ालिब, वर्षा, मणिकांत, चंदन, राहुल, बेबी, तनवीर, अभिषेक आदि उपस्थित थे।

गोष्ठी के अंत में मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी गई। मौके पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉक्टर रणजीत सिंह ने कहा कि इस कायराना हमले के दौरान मानवता की रक्षा के लिए हमारे जवानों ने जिस निर्भीकता और शौर्य का प्रदर्शन किया, वह वंदनीय है।


देश उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा। जबकि प्राचार्य राहुल कुमार संतोष ने कहा कि इस घटना से संविधान की भावना को तो चोट पहुंची ही है,संविधान की एक - एक धारा को भी चोट पहुंची है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज महाविद्यालय में "लोकतंत्र और संविधान" विषय पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel