हत्या के आरोप में 3 प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार : भेजा गया सलाखों के पीछे Sahibganj News Nov 24, 2021 Edit Sahibganj News : रघु सोरेन, उम्र 73 वर्ष, पिता स्वर्गीय श्याम सोरेन, ग्राम आमझोर, थाना राँगा, जिला साहिबगंज के फर्दबयान के आधार पर राँगा थाना कांड संख्या -109/ 2021 दिनांक 11/11/2021, धारा 302/34 भा.द.वि के अंतर्गत एक मुकदमा दर्ज किया गया था,जिसमें उन्होंने प्राथमिकी अभियुक्त पोलुस मुर्मू, पिता बैजून मुर्मू , ग्राम आमझोर, थाना राँगा, जिला साहिबगंज के विरुद्ध अपने भतीजा फ्रांसिस सोरेन की हत्या करने का आरोप लगाया था।इस हत्याकांड का सफल उद्भेदन एवं कांड में शामिल अभियुक्तों को पता कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम के सदस्यों ने तकनीकी एवं पेशावर तरीके से कांड का अनुसंधान करते हुए इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त पोलूस मुर्मू, पिता बैजून मुर्मू, साकिन आमझोर, थाना राँगा,जिला साहिबगंज के अतिरिक्त प्राथमिकी अभियुक्त रामू सोरेन, उम्र करीब 41 वर्ष, पिता स्वर्गीय सुंदर सोरेन, साकिन पाडर कोला, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ और मंडल हरदा, उम्र करीब 35 वर्ष,पिता पानु हासदा, एवं कुशल टूडू, उम्र करीब 55 वर्ष, पिता चिंटू टूडू, दोनों साकिन कल्याणपुर, थाना राँगा, जिला साहिबगंज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। इन अभियुक्तों ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में घटना में शामिल अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। घटना का कारण शराब पीने के दौरान हुई बक झक को लेकर घटित होना बताया जाता है। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "हत्या के आरोप में 3 प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार : भेजा गया सलाखों के पीछे"
Post a Comment