क्रीड़ा भारती साहिबगंज द्वारा जिला सदस्यता अभियान वृहत स्तर पर चलाई गई Sahibganj News Nov 24, 2021 Edit Sahibganj News : साहिबगंज एवं पाकुड़ जिला के क्रीड़ा भारती के विभाग प्रमुख डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि क्रीड़ा भारती क्रीड़ा बृत्या सदाचारो, राष्ट्र देवो कृति युवा बोध वाक्य के साथ काम करने बाला और खेल को समर्पित अखिल भारतीय संस्था है, जो 2009 से अनवरत रूप से देश के सभी प्रांतों मे कार्य कर रही है।हमारा उद्येश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले खेलों के साथ - साथ स्वदेशी खेलों, जैसे कबड्डी, तीरंदाजी, खोखो कुश्ती आदि को बढ़ावा देना है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग खेल से जुड़कर स्वस्थ बने और नई प्रतिभा सामने आए।डॉक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान को तीव्र गति से पूरा करते हुए प्रत्येक परिवार के सदस्यों को जोड़ना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि अधिकाधिक खेल प्रतिभा सामने आए।सदस्यता अभियान के लिए जिला सदस्यता प्रमुख रमा शंकर मिश्रा सह मंत्री क्रीड़ा भारती बनाए गए हैं। सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए आज डॉ. अमर नाथ चक्रवर्ती व अजय कुमार को डॉ. रणजीत कुमार सिंह व उत्तम कुमार रमाकांत मिश्रा ने सदस्य बनाया।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "क्रीड़ा भारती साहिबगंज द्वारा जिला सदस्यता अभियान वृहत स्तर पर चलाई गई"
Post a Comment