गोड्डा, साहिबगंज के 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष आलमगीर आलम बने : देखें विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की सूची Sahibganj News Dec 7, 2021 Edit Jharkhand : राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों के नामों पर मुहर लग गई है। झारखंड सरकार के मंत्रीगण को राज्य के सभी जिलों हेतु जिलावार 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।इस संबंध में योजना एवं विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। झारखंड सरकार के मंत्रीगण को निम्नवत् जिला योजना समिति का अध्यक्ष अधिसूचित किया गया है।साहिबगंज, गोड्डा और बोकारो जिला में आलमगीर आलम, खूंटी, सिमडेगा और गुमला जिला में रामेश्वर उरांव, दुमका, देवघर और जामताड़ा जिला में चंपई सोरेन, पाकुड़,पलामू और लातेहार जिला में श्रीमती जोबा मांझी, रामगढ़, लोहरदगा, और हजारीबाग जिला में सत्यानंद भोक्ता, धनबाद, सरायकेला खरसावां में बन्ना गुप्ता, गढ़वा के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में बादल पत्रलेख,चतरा के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में मिथिलेश कुमार ठाकुर, कोडरमा और गिरिडीह में हाफिजुल हसन वहींरांची में जगन्नाथ महतो को जिला 20 सूत्री कार्यक्रम के लिए क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "गोड्डा, साहिबगंज के 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष आलमगीर आलम बने : देखें विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की सूची"
Post a Comment