CLOSE ADS
CLOSE ADS

भाजपा की समीक्षात्मक बैठक में राजमहल विधायक अनंत ओझा हुए मुखर : सरकार को जमकर कोसा


Sahibganj News : मंगलवार की शाम साहिबगंज नगर मंडल भाजपा की समीक्षात्मक बैठक नगर भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के राजेश्वरी टॉकीज सिनेमा हॉल में आयोजित की गई।

भाजपा की समीक्षात्मक बैठक में राजमहल विधायक अनंत ओझा हुए मुखर : सरकार को जमकर कोसा






विधायक ने आगे कहा कि वर्तमान सरकार की कार्य शैली को आम जनता देख और समझ रही है। उनके नकामी के खिलाफ जब भाजपा कार्यकर्त्ता विरोध करते है तो वर्तमान सरकार के इशारों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमा दर्ज कर सत्ता का दुरुपयोग किया जाता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की आप गर्व के साथ जनता के बीच जाएं, केन्द्र सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं से उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा की देश और प्रदेश मे बहुत सारी राजनीतिक पार्टियां हैं,

मगर कोरोना संकट काल में सिर्फ भाजपा ही एक पार्टी रही है जो लगातार सेवा ही संगठन के माध्यम से जनता की सेवा करती आ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की राज्य सरकार द्वारा राज्य की भोली - भाली जनता के साथ जो दमन किया जा रहा है, उसके खिलाफ मजबूती के साथ लड़ना है।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, उपाध्यक्ष रामानन्द साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण सहित वार्ड संयोजक, सह संयोजक, वार्ड प्रभारी मौजूद थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "भाजपा की समीक्षात्मक बैठक में राजमहल विधायक अनंत ओझा हुए मुखर : सरकार को जमकर कोसा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel