साहिबगंज में और बढ़ी ठंड के साथ कनकनी, जिला प्रशासन से "उम्मीद की आस" Sahibganj News Dec 21, 2021 Edit Sahibganj News : साहिबगंज जिला में मौसम बदल चुका है और कनकनी बढ़ गई है। इसकी वजह ये बताया जा रहा है कि आसपास के राज्यों में उत्तर भारत से पहुंच रही बर्फीली हवा से लगातार पारा गिर रहा है और पछुआ हवा के कारण ठुठुरन का भी अनुभव होने लगा है।मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में और कमी होने का संकेत दिया है। इससे मौसम में फिर से बदलाव हो सकते हैं। अनुमान है कि कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। इसके साथ ही 21 दिसंबर से घना कोहरा व धुंध छाये रहने की संभावना व्यक्त की गई है।बता दें की प्रखंड मुख्यालय समेत अन्य प्रखंडों के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ दिनों पहले ही साहिबगंज में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा।ज्ञात हो कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे उत्तर और पूर्वी भारत में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। रविवार व सोमवार को तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।इसके साथ ही उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं का जिला में प्रवेश होने के चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड के शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। इसके असर के कारण जिला समेत प्रखंड के अन्य क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है।इसके साथ ही बोरियो, बरहेट, उधवा आदि प्रखंडों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में सर्दी के प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई है। आसमान से बादल हटने और मौसम साफ होने के बाद ठंड का असर बढ़ने लगा है। हालांकि जिला उपायुक्त ने रविवार की रात को स्टेशन परिसर, अस्पताल आदि अन्य क्षेत्रों में गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है और कुछ क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था भी कराई है। लेकिन जिले में बढ़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंढ़ से गरीब व मजदूर परिवार के लोग चिंतित हैं, वे जिला प्रशासन से "उम्मीद की आस" लगाए बैठे हैं।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "साहिबगंज में और बढ़ी ठंड के साथ कनकनी, जिला प्रशासन से "उम्मीद की आस""
Post a Comment