विद्या विकास समिति साहिबगंज की विज्ञान प्रश्न प्रतियोगिता सम्पन्न Sahibganj News Dec 18, 2021 Edit Sahibganj News : विद्या विकास समिति, झारखंड के निर्देशानुसार साहिबगंज संकुल स्तरीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन आभासी माध्यम से जूम एप पर संकुल प्रमुख रामदेव राम की देखरेख में संपन्न हुआ।प्रतियोगिता का प्रारंभ तीन बार ओंकार के पाठ के साथ हुआ। बाल वर्ग के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बोरियो एवं द्वितीय स्थान राजमहल ने प्राप्त किया। किशोर वर्ग के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजमहल एवं द्वितीय स्थान साहिबगंज ने प्राप्त किया।इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राजमहल विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव झा, बोरियो के प्रधानाचार्य उदय चौरसिया, साहिबगंज के आचार्य अमित कुमार, सारिका कुमारी, अजय कुमार साह, बोरियो के आचार्य मुकुल भगत, राजमहल के आचार्य राहुल, श्रीमती रितु एवं अमरकांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।साहिबगंज के विभाग प्रमुख राम अवतार साहू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बृजेंद्र, साहिबगंज संकुल प्रमुख रामदेव राम ने सभी भैया / बहन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का समापन संजीव झा के द्वारा शांति मंत्र के पाठ के साथ समन हुआ।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "विद्या विकास समिति साहिबगंज की विज्ञान प्रश्न प्रतियोगिता सम्पन्न"
Post a Comment