साहिबगंज गंगा किनारे उत्सव का हुआ आयोजन : उप विकास आयुक्त एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने किया श्रमदान Sahibganj News Dec 17, 2021 Edit Sahibganj News : शुक्रवार को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत ओझा टोली घाट में गंगा उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी के नेतृत्व में बिजली घाट स्थित ओझा टोली गंगा घाट में श्रमदान अभियान चलाया गया,जहां जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा झाड़ू लगाया गया। श्रमदान कार्यक्रम के पश्चात घाट परिसर में गंगा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान उप विकास आयुक्त एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जहां लोगों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि गंगा उत्सव के जरिए गंगा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना ही जिला गंगा समिति एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन का मुख्य उद्देश्य है।इन्हीं उद्देश्यों के लिए जिले में गंगा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को गंगा तटों पर साफ-सफाई रखने, वहां कूड़ा-कचरा ना फैलाने, प्लास्टिक का उपयोग ना करने एवं नदी में अपशिष्ठ प्रदार्थ आदि न प्रवाहित करने के विषय में बताया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार नदी के तटों की स्वच्छता आवश्यक है, उसी प्रकार गंगा में बसने वाले जलीय जीवों का संरक्षण भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंगा में बसने वाले जलीय जीव अमूल्य हैं, जिनकी देखरेख का जिम्मा भी हम गंगा वासियों की ही है, इसलिए इन जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी में प्लास्टिक आदि प्रवाहित ना करें।कार्यक्रम के दौरान गंगा में अपशिष्ट और पूजन सामग्री, केमिकल मूर्तियां प्रवाहित ना करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने, जिले में बहने वाली अविरल गंगा को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका अदा करने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा कार्यपालक पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण, शिक्षा विभाग के कर्मीगण एवं अन्य उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "साहिबगंज गंगा किनारे उत्सव का हुआ आयोजन : उप विकास आयुक्त एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने किया श्रमदान"
Post a Comment