विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने किया प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन Sahibganj News Jan 28, 2022 Edit Sahibganj News : बरहेट प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को झामुमो केंद्रीय सचिव सह विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर विधिवत रूप से किया।एवं बीस सूत्री अध्यक्ष, राजाराम मरांडी उपाध्यक्ष मुजिबुर रहमान, सदस्य सुनिल सोरेन, लुखीराम हेमब्रम, अब्दुल मजीद अंसारी, राजेन्द्र ठाकुर को बुके देकर सम्मानित किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने विधायक प्रतिनिधी माननीय पंकज मिश्रा जी को बुके देकर सम्मानित किया।इसके तत्पश्चात प्रखंड सभागार में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड स्थापना दिवस 2फरवरी को केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसार सभी अपने-अपने जिले में कोविड प्रोटोकोल के तहत मनाने का आदेश प्राप्त हुआ है।इस बार साहेबगंज जिला के राजमहल रेलवे मैदान में 2फरवरी झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाऐगा। अध्यक्ष महोदय ने सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पंचायत अध्यक्ष, सचिव सहित सक्रिय कार्यकर्तागण को अपने-अपने पंचायत के गांव - टोले मोहल्ले में प्रचार-प्रसार कर 2फरवरी का कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।मौके पर मौजूद थे:-सांसद प्रतिनिधी संजीव सामु हेमब्रम, निमाय चन्द्र शील, मोहम्मद अली अंसारी, प्रो0हासिम अख्तर, मैनुल हक अंसारी, नूर हुसैन अंसारी, समदा सोरेन, जिसू मरांडी, जिकीर मोमिन, रेजाऊल अंसारी फखरूदिन अंसारी, रमेश मुर्मू, देवीलाल तुरी,अमजेद अंसारी, शाम हेमब्रम, सामयेल मुर्मू,डहरू साह, सुनिल किस्कू एवं सभी पंचायत के अध्यक्ष सचिव सहित सक्रिय कार्यकर्तागण मौजूद थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने किया प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन"
Post a Comment