CLOSE ADS
CLOSE ADS

मेहरमा के धमड़ी में जान से मारने की कोशिश : थानाधिकारी मौन


Godda : गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के अमजोरा पिरोजपुर पंचायत अंतर्गत धमड़ी गांव में कई महीनों से धमड़ी गांव के ही गुरुदेव राय नामक लड़का गांव के ही कृष्णा देवी पर हमला करने की कोशिश करता रहा है। लेकिन बार-बार कृष्णा देवी के थाना का चक्कर लगाने के बावजूद भी थाना लड़के की करतूत को तमाशबीन बनकर देख रही है।

मेहरमा के धमड़ी में जान से मारने की कोशिश : थानाधिकारी मौन

कृष्णा देवी ने प्रेस मीडिया से अपनी समस्या रखते हुए कहा की मेहरमा थाना प्रभारी द्वारा हरेक बार यह कहा गया है कि लड़का देखने से विक्षिप्त लग रहा है, जिसके कारण उसके ऊपर मामला दर्ज नही किया जा सकता। हालांकि इसके पूर्व भी कृष्णा ने थाना प्रभारी से लड़के की छिछोरी हरकतों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी और हाल के दिनों में भी उनके द्वारा थाना प्रभारी को आवेदन भी दिया गया था, लेकिन गांव के कुछ सामाजिक कार्यकर्ता व लड़के के माता-पिता द्वारा लड़के को छुड़ा कर थाना से घर लेकर चले गए।


लेकिन न जाने क्यों थाना के नुमाइंदे ऐसा बोल रहे हैं कि लड़का विक्षिप्त है। हालांकि सवालों में एक सवाल थाना प्रभारी के लिए जरूर है कि क्या सचमुच थाना प्रभारी ने ऐसी बातें कही है। तो क्या लड़के की दिमागी हालत थाना के थाना अधिकारियों द्वारा जांच करवाई गई है या लड़के को इस प्रकार की हरकत करने की खुली छूट मेहरमा थाना द्वारा दे दी गई हैं।

हालांकि इस मामले में थाना प्रभारी पर कृष्णा देवी ने यह भी आरोप लगाया है की थाना की थाना प्रभारी मैडम शिकायतकर्ताओं के फोन भी रिसीव नही करती हैं, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्य सवाल यह है कि क्या थाना क्षेत्र के ग्रामीणों का थाना प्रभारी द्वारा फोन नही उठाने पर कोई बड़ी घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी और इसका जिम्मेदार कौन होगा ?



Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
By : Radhesayam Yadav

0 Response to "मेहरमा के धमड़ी में जान से मारने की कोशिश : थानाधिकारी मौन"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel