झारखंड में नए वर्ष की पहली तारीख को कोविड-19 के 1007 मामले, किया दुबारा कोरोना का कहर आएगा ? Sahibganj News Jan 2, 2022 Edit Jharkhand : झारखंड के आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार की देर रात्रि बताया है कि राज्य में पहली तारीख को कुल रिकार्ड 1007 कोविड संक्रमित मिले हैं, जिनमें अकेले राज्य की राजधानी रांची के ही 495 मरीज हैं।झारखंड सरकार द्वारा रात्रि जारी कोविड संक्रमण के आंकड़ों में बताया गया है कि राज्य में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर ने एकाएक जोर पकड़ लिया है और सिर्फ पिछले 24 घंटों में ही राज्य में कुल 1007 नये लोग कोरोना संक्रमित पाये गए, जिनमें 495 लोग रांची से हैं।इनके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 123, धनबाद में 113, पश्चिमी सिंहभूम में 53, कोडरमा में 47 और बोकारो तथा हजारीबाग में 43-43 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। झारखंड में नए साल का जश्न महंगा पड़ गया राजधानी रांची में कोरोना के सक्रिय मामले 1000 के पार हो चुका है।वहीं राज्य में 24 घंटे में 1007 नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है, जो तीसरी लहर की ओर इशारा कर रहा है। झारखंड में कोरोना तेजी से सभी जिलों में पांव पसार रहा है, जो काफी चिंतनिय है। राजधानी रांची में अकेले 495 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।बता दें कि अभी तक बोकारो में 43 मरीज मिले है, चतरा में 3, देवघर 20, धनबाद में 113, दुमका में 3, पूर्वी सिंहभूम में 123, गढ़वा में 1, गिरिडीह में 6, गोड्डा में 1, गुमला में 4, हजारीबाद में 43, जामताड़ा में 4, खूंटी में 23, कोडरमा में 47, लातेहार में 4, लोहरदगा में 2, पलामू में 5, रामगढ़ में 14, और साहिबगंज , सरायकेला, सिमडेगा में एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि पश्चिमि सिंहभूम में 53 मरीज की पुष्टि हुई है।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "झारखंड में नए वर्ष की पहली तारीख को कोविड-19 के 1007 मामले, किया दुबारा कोरोना का कहर आएगा ?"
Post a Comment