साहिबगंज का कश्मीर, महाराजपुर स्थित मोती झरना : पिकनिक का स्पॉट नंबर 1 Sahibganj News Jan 2, 2022 Edit Sahibganj News : नववर्ष के स्वागत को लेकर आज की युवा पीढ़ी अब पुराने साल यानी 2021 को अलविदा कह दिया है, इसकी तैयारी भी की जा रही हैं। बता दें कि साहिबगंज जिले में कई ऐसी जगहें है जो कश्मीर के हसीन वादियों से कम नहीं हैं।इनमें से साहिबगंज स्टेशन से मात्र 10 किलोमीटर दूर मोती झरना पिकनिक मनानेवालों की पहली पसंद है़। दिसंबर के अंत और जनवरी के शुरू होते ही यहां पिकनिक मनानेवालों की काफी भीड़ लगती है।शहर के नजदीक होने के कारण काफी लोग यहां पहुंचते हैं। यहां पर पिकनिक मनाने आने वाले लोग झरना व पहाड़ के मनोरम दृश्य का भरपूर आनंद उठाते हैं। पहाड़ से सटे घनी जंगल है, जहां जंगली जानवर भी रहते हैं।जो यहां आने वालों पर्यटकों के लिए काफी मनोरंजक होता है़। पहाड़ पर पहुंचने के बाद महाराजपुर के अलावे आस - पास का ईलाका काफी मनोरम दिखता है। पहाड़ पर ही झरना होने के कारण इसका नाम मोती झरना पहाड़ पड़ा है।लेकिन पहाड़ से सटे काफी घने पेड़ - पौधे और पानी की व्यवस्था है। पहाड़ से सटे एक छोटी सी नदी है। जो अत्यंत गर्मी के दिनों में भी नहीं सूखती है। वैसे पिकनिक मनानेवालो लोग यहां साथ में पानी आदि लेकर आते हैं,यहां आस - पास काफी जंगल है। साथ ही खाने - पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां आनेवाले लोग अपने साथ खाने - पीने का सामान लेकर आते हैं और मनोरम दृश्य को अपने कैमरे में कैद करते हैं।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "साहिबगंज का कश्मीर, महाराजपुर स्थित मोती झरना : पिकनिक का स्पॉट नंबर 1"
Post a Comment