महाराजपुर स्थित गंगा तट पर आयोजित किए जाने वाले महारुद्र यज्ञशाला निर्माण हेतु श्रद्धालुओं ने दिया दान


Sahibganj News : साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर स्थित गंगा तट में आगामी 26 फ़रवरी से आयोजित किए जाने वाले श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ के यज्ञशाला निर्माण कार्य हेतु समर्पण वस्तु का आयोजन हिन्दू धर्म रक्षा के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो के नेतृत्व में किया गया।

महाराजपुर स्थित गंगा तट पर आयोजित किए जाने वाले महारुद्र यज्ञशाला निर्माण हेतु श्रद्धालुओं ने दिया दान


मंच के बजरंगी महतो ने बताया कि 5 एकड़ क्षेत्र में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जहां  यग्योपवित के दर्शन को आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस अवसर पर हिन्दू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजमहल न्यायालय के एडवोकेट संत कुमार घोष ने भी यज्ञशाला निर्माण में सभी वर्गों से अपना सहयोग देने की अपील की।


बिरजू महतो, मंटू राय, सनी यादव, जयप्रकाश भगत, पंकज गुप्ता, प्रदीप साह, मुन्ना यादव, शत्रुघ्न महतो, विनोद महतो, सुकरू महतो, रूप राजेंद्र महतो, शकील दिन महतो, चंदन साह, गंगा सिंह, अमृत राज गुप्ता व धर्मा महतो ने 5 बोरा सीमेंट दान दिया, वहीं प्रिंस कुमार मोदी 2 बोरा, दिलो चौरसिया, संतोष कुंवर, पिंटू ठाकुर एवं दुलाल चंद पंडित ने भी 2 बोरा सीमेंट श्रद्धा भाव से दान दिया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "महाराजपुर स्थित गंगा तट पर आयोजित किए जाने वाले महारुद्र यज्ञशाला निर्माण हेतु श्रद्धालुओं ने दिया दान"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel