बिहार के महान अर्थशाशास्त्री शैबाल गुप्ता, जनरल विपिन रावत, कल्याण सिंह को मरणोपरांत मिला पद्मश्री अवार्ड
बिहार : एक बड़ी खबर बिहार से सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिहार के महान अर्थशास्त्री शैबाल गुप्ता को मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान हुआ है। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया।
बिहार के नीति निर्माण में शैबाल गुप्ता की रही बड़ी भूमिका
बिहार के नीति-निर्माण में आद्री के संस्थापक शैबाल गुप्ता की बड़ी भूमिका रही है। बिहार का आर्थिक विकास हो या सामाजिक अथवा आधारभूत संरचना का निर्माण, हर क्षेत्र में उनके योगदान को बिहार भूलेगा नहीं। बिहार के लिए वे हमेशा लड़ते रहे।आद्री की स्थापना 1991 में की थी
आद्री की स्थापना शैबाला गुप्त ने वर्ष 1991 में की थी। उन्होंने आद्री के तत्वावधान में पटना में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समिनार का आयोजन किया था। इनके द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों-सेमिनारों के विषय में बिहार का विकास केंद्र में रहता था। इनके द्वारा आयोजित परिचर्चा में प्रमुख अर्थशास्त्री लॉर्ड मेघनाद देसाई भी शामिल हुए थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "बिहार के महान अर्थशाशास्त्री शैबाल गुप्ता, जनरल विपिन रावत, कल्याण सिंह को मरणोपरांत मिला पद्मश्री अवार्ड"
Post a Comment