CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज स्थापना शाखा के प्रधान सहायक दिलीप झा हुए सेवानिवृत्त, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक भेंट कर दी गई विदाई


Sahibganj News : साहिबगंज जिला स्थापना शाखा के प्रधान सहायक दिलीप झा के सेवानिवृत्त होने पर समाहरणालय स्थित सभागार में समाहरणालय कर्मियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

साहिबगंज स्थापना शाखा के प्रधान सहायक दिलीप झा हुए सेवानिवृत्त, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक भेंट कर दी गई विदाई




उन्होंने कहा कि प्रधान सहायक दिलीप झा का कार्य व्यवहार अविस्मरणीय रहा एवं कई अवसरों पर उनका सहयोग मिला। वहीं उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने कहा कि सेवाकाल में किसी भी कर्मचारी की बेहतर कार्यशैली से ही उसे जाना जाता है, दिलीप झा ऐसे ही कुशल कार्यशैली के व्यक्तित्व रहे हैं, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण प्रधान सहायक हैं।


उक्त उपलक्ष्य में सभी ने प्रधान सहायक के विषय में कहा कि उन्होंने पूरी कर्मठता एवं ईमानदारी से अब तक जिले के लिए अपनी सेवाएं दी है, साथ ही वह हर परिस्थिति में तत्परता से कार्य करने के लिए जुटे रहे।

ऐसे में उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मियों को कई बारीकियों से भी अवगत कराया है। उनकी इस कार्य क्षमता एवं कुशल शैली को हर कर्मी सदैव याद रखेगा। मौके पर सेवानिवृत्त हुए प्रधान सहायक ने अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग की प्रशंसा की तथा कहा कि 30 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में अपार सहयोग विभाग के अधिकारियों व सहकर्मियों से मिला।

साथ ही उन्होंने उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिले के वरीय पदाधिकारीगण एवं समाहरणालय के कर्मियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि साहिबगंज जिले में काम करना उनके लिए गौरव का विषय रहा है और उन्हें हर परिस्थिति में पदाधिकारियों एवं कर्मियों का सहयोग मिलता रहा है, जिसके लिए वह सभी का हृदय से आभारी हैं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज स्थापना शाखा के प्रधान सहायक दिलीप झा हुए सेवानिवृत्त, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, धार्मिक पुस्तक भेंट कर दी गई विदाई"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel