अभी - अभी इस राज्य में शराब पीने से हुई 5 की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती, ठेका संचालक फरार


रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित पूरे छत्ता सिंह मजरे पहाड़पुर गांव में शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

अभी - अभी इस राज्य में शराब पीने से हुई 5 की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती, ठेका संचालक फरार

उधर, जहरीली शराब पीने से मौत की सूचना पर डीएम समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वही मृतकों में एक शव की शिनाख्त अभी नही हो पाई है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे छत्ता सिंह मजरे पहाड़पुर में 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत होने की पुष्टि हुई है।


एक शव की शिनाख्त अभी नही हो पाई है। कोतवाल ने बताया कि पहाड़पुर में सड़क के किनारे एक थुलवासा नाम से सरकारी शराब का ठेका था। जिसको धीरेंद्र सिंह नाम का आदमी चलता था जो शराब बेचता था। इसी शराब के पीने से यह पूरी घटना हुई है। फिलहाल पुलिस उसकी छानबीन कर रही है। धीरेंद्र सिंह अभी फरार है। पुलिस धीरेन्द्र की गिरफ़्तारी के लिए प्रयासरत है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "अभी - अभी इस राज्य में शराब पीने से हुई 5 की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती, ठेका संचालक फरार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel