बरहेट की पावन भूमि में आयोजित किया गया सूर्य नमस्कार कार्यक्रम : योग से दूर होगा सब रोग


Sahibganj News : साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड की पावन भूमि भोगनाडीह में सरकार के  कोविड-19 के दिशा - निर्देशों का पालन करते हुए सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह विभाग प्रचारक विगेन्द्र कुमार ने कहा कि सूर्य नमस्कार अर्थात प्राणों का संवर्धन, सूर्य में निहित अनुशासन व स्वर्णिम ऊर्जा से अपने समग्र व्यक्तित्व को प्रखर करना है।

बरहेट की पावन भूमि में आयोजित किया गया सूर्य नमस्कार कार्यक्रम : योग से दूर होगा सब रोग







सूर्य नमस्कार में निहित मन्त्रों, भावों , नियम, श्वसन एवं सहज अभ्यास के साथ सूर्य नमस्कार करने से दीर्घायु व आरोग्य की प्राप्ति होती है। एकाग्रता, स्थिरता व शांति प्रदान करती है, आमाशय की अतिरिक्त चर्बी को हटाता है और पाचन को सुधारता है।

इसमें भुजाओं और कंधों की मांसपेशियों का व्यायाम होता है। पेट व आमाशय की समस्याओं को दूर करता है ,कब्ज को हटाने में सहायक है। रीढ़ को लचीला बनाता है एवं रक्त संचार में लाभ प्रदान करता है।

आमाशय के अंगों की मालिश कर कार्य प्रणाली को सुधारता है, पैरों की मांसपेशियों को शक्ति और मजबूती मिलती है, भुजाओं एवं पैरों के स्नायुओं एवं मांसपेशियों को शक्ति प्रदान करता है। रीढ़ के स्नायुओं के दबाव को सामान्य बनाता है तथा उनमें ताजे रक्त का संचार करने में सहायक है।

पैरों और भुजाओं की मांसपेशियों, आमाशय के अंगों में जमे हुए रक्त को हटाकर ताजा रक्त संचार करता है। बदहजमी व कब्ज सहित यह आसन पेट के सभी रोगों में उपयोगी है। रीढ़ को धनुषाकार बनाने से उसमें व उसकी मांसपेशियों में लचीलापन आता है एवं रीढ़ के प्रमुख स्नायुओं को नई शक्ति मिलती है।

रीढ़ को उल्टी दिशा में झुकाकर उसे लचीला बनाता है। रीढ़ के स्नायुओं के दबाव को सामान्य बनाता है तथा उनमें ताजे रक्त का संचार करने में सहायक होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधा भारती अध्यक्ष रितेश चौधरी, क्रीड़ा भारती  विभाग संयोजक डॉ. रणजीत सिंह,


जिला परिषद अध्यक्ष  रेणुका मूर्मू, जय हिन्द क्लब अध्यक्ष गमालियन हेम्ब्रम, सिद्धू कान्हु वंशज मंडल मूर्मू, जिला बाल कार्य प्रमुख  राजू साह,जिला सह शारीरिक प्रमूख प्यारेकांत एवम पार्थ मूर्मु, अंकेश, सुरेश,  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "बरहेट की पावन भूमि में आयोजित किया गया सूर्य नमस्कार कार्यक्रम : योग से दूर होगा सब रोग"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel