CLOSE ADS
CLOSE ADS

क्यों हर बार लड़कियों को ही गलत बताया जाता है ? स्वरचित कविता डॉली कुमारी गुप्ता



क्यों हर बार लड़कियों को ही गलत बताया जाता है ? स्वरचित कविता डॉली कुमारी गुप्ता

क्यों हर बार लड़कियों को ही 

गलत बताया जाता है,

माना कुछ लड़की गलत होती हैं,

लेकिन सभी लड़की तो गलत नहीं होती।


एक की वजह से सभी लड़कियों को,

फिर बदनाम क्यों किया जाता है।

क्यों हर बार लड़कियों को ही 

गलत बताया जाता है।


बदतमीजी करें लड़के फिर भी,

लड़कियों को ही डांट सुनाया जाता है,

समाज की नजरों में भी हर बार क्यों,

लड़कियों को ही ठुकराया जाता है।

क्यों हर बार लड़कियों को ही 

गलत बताया जाता है।


लड़कियों को घर की इज्जत बोल-बोल कर,

उन्हीं की इज्जत पर सवाल उठाया जाता है।

क्यों छोटी-छोटी बच्ची को भी,

हवस का शिकार बनाया जाता है।

क्यों हर बार लड़कियों को ही 

गलत बताया जाता है।


अगर भाई के लिए सब फ्री,

तो बहन पर पाबंदियां क्यों लगाया जाता है।

और बेटा के लिए आजाद हवा,

तो बहू को चारदीवारी में क्यों रखा जाता है।

क्यों हर बार लड़कियों को ही 

गलत बताया जाता है।


आखिर गलतियां क्या है हमारी,

क्या लड़की होना ही गुनाह है हमारी।

दुनिया में आने से पहले ही,

क्यों गर्भपात कराया जाता है।

क्यों हर बार लड़कियों को ही 

गलत बताया जाता है!...

Dolly Kumari Gupta

स्वरचित कविता : डॉली कुमारी गुप्ता

तालबन्ना,साहिबगंज, झारखंड

0 Response to " क्यों हर बार लड़कियों को ही गलत बताया जाता है ? स्वरचित कविता डॉली कुमारी गुप्ता"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel